घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे किसान को अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारी पांच गोली ; स्थिति नाजुक

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दुलदुलिया पिपरा गांव में देर रात अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहे एक किसान को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच गोली मार दी, जिससे किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किसान को गोरखपुर रेफर कर दिया. फिलहाल गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा है.

उसकी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है. जख्मी किसान की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दुलदुलिया पिपरा गांव निवासी स्व अनमोल यादव के पुत्र छठु यादव के रूप में की गई है. पीठ और सीने में भी गोली लगने की बात बताई जाती है, दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख्मी किसान छठु यादव देर रात अपने घर के बाहर दरवाजे के पास खाट मच्छरदानी लगाकर सोए हुए था. उसी बीच बाइक पर सवार दो की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने ताबड़तोड़ पांच गोली सोए हुए अवस्था में किसान के ऊपर गोली चला दी.

गोली मारने के बाद मौके का फायदा उठा अपराधी भाग निकले. वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग और परिजन घर से बाहर निकले और खून से लथपथ किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन वहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. वहीं घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया गया है. जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *