₹500 के लिए पुलिसकर्मी हुआ सस्पेंड ; एसपी ने किया लाइन हाजिर

CHHAPRA DESK – सारण जिला में महज ₹500 के लिए एक पुलिसकर्मी सस्पेंड किया गया है. इसके साथ ही एसपी के द्वारा उसे लाइन हाजिर भी किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिला में दोषी पाये पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों पर समुचित कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सोशल मिडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमें किसी पुलिस पदाधिकारी द्वारा जप्त ट्रक को मुक्त कराने के एवज में किसी व्यक्ति से 500 रूपये की मांग की जा रही है. प्राप्त आडियों क्लीप की जांच की गई.

जॉचोपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त ऑडियो क्लीप गौरा थाना में पदस्थापित पु0स0अ0नि0 अषोक कुमार चौधरी द्वारा गौरा थाना कांड सं0-119/24 में जप्त ट्रक को मुक्त करने के एवज में अवैध रूप से 500/रूपये की मांग से संबधित है. ऑडियो क्लिप की जांच प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने के आरोप में पु0स0अ0नि0 अशोक कुमार चौधरी, गौरा थाना को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए लाईन हाजिर किया गया है और 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *