दशहरा पर प्रतिमा विसर्जन व शोभा यात्रा के लिये लाइसेन्स की अनिवार्यता, रोशनी, साफ-सफाई, स्थानीय शांति समिति की बैठक करने को लेकर डीएम ने बैठक कर दिया दिशानिर्देश

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिलाधिकारी अमन समीर ने दुर्गापूजा एवं आगामी अन्य त्यौहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बानाये रखने को लेकर बैठक किया. दुर्गा पूजा के संदर्भ में बताया गया कि सभी प्रतिमा/विसर्जन यात्रा के लिये लाइसेन्स की अनिवार्यता को सुनिश्चित किया जाना है. सभी थाना/प्रखंड/अनुमंडल स्तर पर सभी स्थानीय पूजा समिति /आयोजकों के साथ तत्काल बैठक कर सभी आवश्यक दिशानिर्देशों से अवगत कराने को कहा गया. साथ ही स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया.

कार्यपलाक अभियंता विद्युत आपूर्त्ति को सभी आवश्यक जगहों पर बिजली के जर्जर तारों की मरम्मती सुनिश्चित करने को कहा गया. साफ सफाई को लेकर नगर निगम एवं अन्य सभी नगर निकायों को स्पष्ट निदेश दिया गया. पुलिस उपाधीक्षक यातायात को पूजा के अवसर पर छपरा शहर के लिये स्पष्ट ट्रैफिक प्लान तैयार कर इसकी पूर्व जानकारी देने को कहा गया. शहरी क्षेत्रों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश सभी नगर निकायों को दिया गया.

सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेन रोड एवं रेलवे लाइन के किनारे स्थित आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने का निदेश दिया गया. प्रतिमा विसर्जन सीधे नदियों में नहीं किया जाना है. इसके लिए नदियों के किनारे आवश्यकतानुसार कृत्रिम जलाशयों का निर्माण करने को कहा गया. विसर्जन हेतु चिन्हित सभी घाटों पर आपदा प्रबंधन के मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया.

जिला में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने का निदेश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया. उपयुक्त मामलों में सीसीए के तहत कार्रवाई हेतु भी प्रस्ताव भेजने को कहा गया. बैठक में उपविकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,थाना प्रभारी आदि जुड़े थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *