रेलवे स्टेशन से अज्ञात शव बरामद ; शिनाख्त को लेकर जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा मांझी रेलखंड स्थित गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की सूचना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. जिसके बाद छपरा जीआरपी ने वहां पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. इस संबंध में छपरा जंक्शन जीआरपी प्रभारी ने बताया कि गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है.

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है. हालांकि अचेत अवस्था में उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है. शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास किया जा रहा है. वही शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराये जाने के बाद 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा ताकि पहचान हो सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *