बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे तीन दोस्त ; सड़क हादसे में दो की हुई मौत ; तीसरा गंभीर

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – दोस्त का बर्थडे पार्टी था. सभी दोस्त पार्टी में एकत्रित हुए थे. जिसके बाद तीन दोस्त एक बाइक से घर लौट रहे थे. इस बीच अनियंत्रित बस की चपेट में आने से तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जहां दो दोस्तों की मौत रेफरल अस्पताल में हो गई. वहीं तीसरा जिंदगी और मौत से पीएमसीएच में जूझ रहा है. घटना सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत छपिया गांव की है. घटना बीती देर रात्रि की है. बर्थडे पार्टी मनाने के बाद तीन दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे उसी बीच यह हादसा हुआ और इस घटना के बाद दोस्तों में कोहरा मचा हुआ है.


मृत दो दोस्तों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवा गांव निवासी धर्मनाथ महतो के 19 वर्षीय पुत्र अनु कुमार एवं पड़ोसी गांव तरैया थाना अंतर्गत गुनराजपुर निवासी किशुनदेव राय के 19 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है. वहीं तीसरा दोस्त जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन दोस्त बाइक से अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे. जहां से वापस लौटने के दौरान देर रात्रि उनकी बाइक तरेया थाना अंतर्गत छपिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों घायलों को तरैया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया,

जहां दो दोस्त की मौत हो गई. वहीं सूचना के बाद तरैया थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. तदुपरांत दोनो शवों की पहचान की गई और परिजन रोते-पीटते पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे, जहां पुलिस के द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवक के अनेक दोस्त भी पहुंचे और उनमें शोक की लहर फैल गई.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *