चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या ; मक्के के खेत से शव बरामद ; दो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोद-गोद का निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. उसे युवक का शव गांव स्थित मक्के के खेत से बरामद किया गया है, जहां काफी खून फैला हुआ था. मृत युवक की पहचान जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मधु सरेया भेड़िहाडी टोला निवासी चंचल साह के 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन साह के रूप में की गई.घटना को लेकर बताया जाता है कि अर्जुन साह अपने घर से पास के ही हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन करने के लिए मंगलवार की रात गया था.

देर रात जब घर नही पहुंचा तो परिजनों को लगा कि वह वहीं सो गया होगा। जब सुबह भी घर नहीं आया तो परिजन मंदिर में खोजने के लिए पहुंचे. हालांकि वहां कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई. इसी बीच गांव की एक महिला मक्के के खेत में घास काटने गई थी. जहां उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला. इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। इसके साथ ही डायल 112 की पुलिस को भी जानकारी दी गई.

सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को सूचना के बाद पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. मृतक के भाई मनंजय कुमार ने कहा कि एक सप्ताह पहले दो लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी. भाई ने आगे कहा कि गले पर चाकू के निशान है और शरीर के कई जगहों पर भी निशान मिले है. मक्का के खेत में काफी देर तक इससे मारपीट की गई.

इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है. मांझागढ़ थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने कहा कि शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया है. अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. बता दे कि मृतक की शादी तीन महीने पहले हुई थी, लेकिन पत्नी उसे छोड़ कर चली गई. इसके बाद वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगा. फिलहाल उसके मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *