घर के निर्माण में लगे एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत ; घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौना चौक स्थित पंजाबी गली में घर के निर्माण कार्य में लगे एक राजमिस्त्री की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खेमाजी टोला निवासी 50 वर्षीय सुनील शर्मा बताया गया है. इस संदर्भ में मृतक के परिजनो ने बताया कि वह शहर के मौना चौक पंजाबी गली में एक भवन का निर्माण कार्य में लगे थे. उसी क्रम में सरिया काटने के दौरान विद्युत प्रवाहित नंगे तार की चपेट में सरिया आ गया और उन्हें करंट का तेज झटका लगा. जिससे वह अचेत हो गए वहीं सूचना के बाद परिवार वाले वहां पहुंचे और उन्हें उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया,

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. इस मामले में परिवार वाले आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे थे. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह घर का कमाऊ सदस्य थे. उनकी मौत के बाद पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. अब सभी की निगाहें मुआवजे पर टिकी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *