10 ग्राम स्मैक व 175 ग्राम गांजा के साथ एक ड्रग्स विक्रेता गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने दिघवारा थानान्तर्गत मधुकन चेक पोस्ट के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ड्रग्स विक्रेता को 10 ग्राम स्मैक व 175 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दिघवारा थाना के संध्या गश्ती टीम द्वारा मधुकन चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था.

वाहन चेकिंग के दौरान गश्ती टीम द्वारा मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति की जांच एवं तलाशी ली गयी तो तलाशी के क्रम में 02 पहिया वाहन, 175 ग्राम गांजा , 10 ग्राम स्मैक और 01 मोबाइल जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी रवि कुमार बताया गया है. जिसको गिरफ्तार कर दिघवारा थाना कांड संख्या – 325/24 दर्ज किया गया है. इसमें संलिप्त कारोबारियों/माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी है. छापेमारी टीम में दिघवारा थाना अध्यक्ष पु0अ0नि0 रविशंकर कुमार, स0अ0नि0 विजय कुमार दिघवारा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *