13.5 ग्राम नशीला पदार्थ चरस के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सरण पुलिस ने 13.5 ग्राम नशीला पदार्थ चरण के साथी कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिससे गहन पूछताछ कर की जा रही है. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उसी क्रम में भेल्दी थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भेल्दी थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति विनय कुमार कुछ चरस जैसा पदार्थ लेकर बस से आ रहा है.

उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए भेल्दी बाजार पहुंच कर छापामारी किया गया. छापामारी के दौरान उक्त व्यक्ति सेे कुल-13.5 ग्राम चरस बरामद किया गया. इस संदर्भ में भेल्दी थाना कांड संख्या- 290/24 एन0डी0पी0एस0 एक्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए विनय कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से कुल-13.5 ग्राम चरस बरामद किया गया. वही इस मामले में नशीला पदार्थ चरण के धंधे में लिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. जिसके बाद उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी. छापामारी टीम में भेल्दी थाना अध्यक्ष पु0अ0नि0 संदीप कुमार, स0अ0नि0 मुनचुन कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *