छपरा से कोलकाता जाने के लिए मिली स्पेशल गाड़ी 03131/03132 ; 17 फेरों के लिए चलाई जाएगी यह गाड़ी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – वाराणसी रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों। की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर तथा 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25 एवं 30 नवम्बर, 2024 को तथा गोरखपुर से 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27, 29 अक्टूबर, 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26 तथा 01 दिसम्बर, 2024 को 17 फेरों के लिए किया जायेगा. गाड़ी सं-03131 सियालदह-गोरखपुर विशेष गाड़ी सियालदह से 18.15 बजे प्रस्थान कर वर्धमान से 20.05 बजे, दुर्गापुर से 20.57 बजे, आसनसोल से 21.35 बजे, चितरंजन से 22.05 बजे, मधुपुर से 22.42 बजे, जसीडीह से 23.17 बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन किऊल से 00.52 बजे, मोकामा से 01.27 बजे, बख्तियारपुर से 02.00 बजे, पटना से 03.35 बजे, पाटलिपुत्र से 04.10 बजे, छपरा से 06.30 बजे,

सिवान से 07.15 बजे तथा देवरिया सदर से 08.22 बजे छूटकर गोरखपुर 10.10 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में गाड़ी सं-03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी गोरखपुर से 11.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 13.25 बजे, सिवान से 14.40 बजे, छपरा से 16.05 बजे, पाटलिपुत्र से 19.25 बजे, पटना से 20.05 बजे, बख्तियारपुर से 20.55 बजे, मोकामा से 21.38 बजे, किऊल से 22.12 बजे, झाझा से 23.55 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.30 बजे, मधुपुर से 01.00 बजे, चितरंजन से 01.42 बजे, आसनसोल से 02.27 बजे, दुर्गापुर से 03.07 बजे तथा बर्धमान से 04.12 बजे छूटकर सियालदह 06.25 बजे पहुंचेगी. इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *