छपरा सिविल कोर्ट में मिलेगी नौकरी ; जाने कितना मिलेगा वेतन और कैसे होगी नियुक्ति ?

0 minutes, 7 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है कि उन्हें अब अपने होमटाउन छपरा में ही जॉब मिलेगा और वह भी छपरा सिविल कोर्ट में. इसके साथ ही उन्हें अच्छी सैलरी भी दी जाएगी. इस बात की जानकारी देते हुए सारण जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल कोर्ट, छपरा में ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क के 03 पद, रिसेप्शनिस्ट-सह- डाटा इंट्री ऑपरेटर (टाइपिस्ट) के 03 पद, कार्यालय परिचारी के 01 पद ये लिए अनुबंध के आधार पर चयन किया जाएगा. तीनों पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 59 वर्ष के बीच होना अवश्य होगा.

ऑफिस असिस्टेंट/क्लर्क के लिए वेतन ₹20000/-, शैक्षणिक योग्यता- ग्रेजुएट होने के साथ-साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से टाइपिंग सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक योग्यता का होना आवश्यक है. वहीं रिसेप्शनिस्ट-सह-डाटा इंट्री ऑपरेटर (टाइपिस्ट), के लिए वेतन- ₹19000/-, शैक्षणिक योग्यता- ग्रेजुएट होने के साथ-साथ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से टाइपिंग सर्टिफिकेट एवं अन्य आवश्यक योग्यता का होना आवश्यक है. इसके अलावा दोनों पदों हेतु सर्टिफिकेट ऑफ सीसीई (Customer Care Executive from Govt Registered institute) का प्रमाण पत्र अवश्य है.

जबकि कार्यालय परिचारी के पद हेतु वेतन-13000/- एवं शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना आवश्यक है. तीनों पदों हेतु जॉब लोकेशन लैड्स कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा है. तीनो पदों हेतु इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 4 सितंबर 2024 से 10 सितंबर 2024 तक अपराह्न 5:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय में विहिप प्रपत्र में आवेदन दे सकते हैं. सभी आवेदक के लिए यह आवश्यक होगा कि उनका निबंधन 31 अगस्त 2024 के पूर्व नियोजननालय छपरा में हो. आवेदन करते समय अभ्यर्थी की आधार कार्ड की छाया प्रति, आवासीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति, शैक्षणिक योगिता प्रमाण पत्र की छायाप्रति, जन्म तिथि से संबंधित प्रमाण पत्र की छाया प्रति संलग्न करना आवश्यक होगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *