ट्रेन से कट कर एक महिला समेत दो की मौत ; युवक के शव की नहीं हुई शिनाख्त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट कर एक महिला समेत दो की मौत हुई है. जिसमें युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन से पश्चिम भोला ढाला के समीप रेलवे ट्रैक के बीच ट्रेन से गिरकर 20 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. मृत महिला के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान आसाम के लखीमपुर जिलांतर्गत हरिमंदिर वार्ड नंबर 14 निवासी ज्योति कुमारी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

वहीं इस घटना की सूचना पर दाउदपुर थाना पुलिस व रेल पुलिस ने पहुंचकर मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भोला ढाला और माने ढाला के मध्य अप व डाउन ट्रैक के बीच लहुलुहान पड़ी महिला के शव पर डाउन ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी की चालक की नजर पड़ी तो उसने तत्काल इसकी सूचना दाउदपुर स्टेशन मास्टर को दी. जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने दाउदपुर थाना पुलिस को सूचित किया.

कुछ देर बाद 112 नंबर वाहन के साथ एएसआई योगेंद्र प्रसाद पुलिस बल व चौकीदार दशरथ मांझी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि मृत महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है. वह ब्लैक रंग का पैंट व चेकदार कुर्ती पहने हुए है. शव को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, वही इस घटना की सूचना उसके घर वालों को भेज दी गई है. शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद मृतका के परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण शव को पोस्टमार्टम कक्ष में ही सुरक्षित रखा गया है.

जबकि दूसरी घटना में छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 6 के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया गया. सूचना के बाद रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल भेजा. वही समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसको लेकर उसके शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे सुरक्षित रखा गया है. मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *