प्यार में झांसा देकर नाबालिक को अनैतिक देह व्यापार में ढकेलने का खुलासा ; अनैतिक देह व्यापार के धंधे से अन्य लड़कियों को भी कराया गया मुक्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – प्यार में झांसा देकर नाबालिक को अनैतिक देह व्यापार में धकेलना का एक बड़ा मामला सामने आया है. इस बात का खुलासा सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के द्वारा किया गया है. कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से एक नाबालिक लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया था. जिसके बाद परिजनों द्वारा इस मामले में गड़खा थाना में प्राथमिक की दर्ज करायी गई थी.इस घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने अपहरण कांड का उद्वेदन कर लिया है.इस मामले में कार्रवाई के लिए एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी.

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अपहृत नाबालिक को मध्य प्रदेश स्थित सिंगरौला जिला के मोरवा से 24 घंटे के अंदर स्थानीय थाना के सहयोग से बरामद किया. वहीं उसके साथ कुछ अन्य नाबालिक लड़कियों को भी बरामद किया गया है. इन सभी नाबालिक लड़कियों को अनैतिक व्यापार के लिए ले जाया गया था. एसपी ने बताया कि परिजनों ने गांव के ही युवक द्वारा अपहरण किये जाने की बात बतायी थी. पुलिस इस मामले में कई साक्ष्य को जुटाकर जांच कर रही थी. इस मामले में के उद्भेदन में पुलिस उपाधीक्षक सह गड़खा थानाध्यक्ष ईशा गुप्ता, अपर थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार, अमान अशरफ, राजीव कुमार, संजय कुमार आदि शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *