बिहार पुलिस के कर्मियों को हादसे में मिलेंगे 2.30 करोड़ ; सेवानिवृत होने पर भी मिलेंगे विशेष सैलरी पैकेज समेत अनेक फायदे

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार पुलिस के कर्मियों के परिवारजनों के लिए भी शून्य बैलेंस खाता, मुफ्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड और अन्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी. इसके अतिरिक्त, दुर्घटना से होने वाली मृत्यु पर बेटियों की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी बीमा कवर प्रदान किया जाएगा. बिहार पुलिस के कर्मी अगर किसी हादसे के शिकार हो जाते हैं तो उन्हें दो करोड़ 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद बिहार सरकार देगी. इतना ही नहीं स्थायी पूर्ण विकलांगता पर डेढ़ करोड़ आंशिक विकलांगता के लिए डेढ़ करोड़ रुपये तक दिया जाएगा. इसके अलावा पहली बार बिहार पुलिस के कर्मियों को सामान्य मौत होने पर 20 लाख रुपये दिया जाएगा. यह आत्महत्या पर भी लागू होगा. यानि टर्म इंश्योरेंस का लाभ अब आत्महत्या पर भी मिलेगा.

बिहार पुलिस के कर्मियों के परिवारजनों के लिए भी शून्य बैलेंस खाता, मुफ्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड, और अन्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी. इसके अतिरिक्त, दुर्घटना से होने वाली मृत्यु पर बेटियों की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी बीमा कवर प्रदान किया जाएगा. उक्त बातें सीनियर आईपीएस अधिकारी व एआईजी (वेल्फेयर) विशाल शर्मा ने कहीं. दरअसल, बिहार पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच समझौता किया गया है. जिसका उद्देश्य बिहार पुलिस के कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतरीन बैंकिंग और बीमा सेवाएं प्रदान करना है. इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक व्यापक सलाहकारी प्रक्रिया अपनाई गयी है जिसमें बिहार पुलिस के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों, बिहार पुलिस एसोसिएशन और बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सदस्यों से परामर्श किया गया.

हमारा मौजूदा समझौता ज्ञापन (MOU) 13 अगस्त 2024 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद यह नया समझौता तैयार किया गया है. इस सैलरी पैकेज के माध्यम से न केवल सेवारत पुलिस कर्मी बल्कि सेवानिवृत्त कर्मी और उनके परिवारजन भी लाभान्वित होंगे. आइए जानते हैं क्या-क्या लाभ सरकार की ओर से दिया जाएगा. सार्वजनिक लाभ और लाभार्थियों की संख्या इस विशेष सैलरी पैकेज से बिहार पुलिस के एक लाख से अधिक कर्मियों को लाभ मिलने की संभावना है. इस पैकेज के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उन्नत बैंकिंग सेवाएं और विभिन्न प्रकार की बीमा सुविधाएं बिहार पुलिस के कर्मियों और उनके परिजनों को निःशुल्क प्रदान की जाएंगी. यह पैकेज सभी कर्मियों के लिए स्वैच्छिक है, अर्थात इसे अपनाना या न अपनाना कर्मियों की अपनी पसंद पर निर्भर करेगा.

पहले जहां व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर ₹5 से ₹20 लाख तक था, जो कि इस साल जुलाई में बढ़ कर 50 लाख तक हुआ था. उसे इस विशेष सैलरी पैकेज में बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है और कई अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे है जो कि सब मिला कर लगभग दो करोड़ तीस लाख तक मिलने की सम्भावना है. इसके अतिरिक्त, हवाई दुर्घटना में मृत्यु पर डेढ़ करोड़ रुपये का अतिरिक्त कवर भी प्रदान किया जाएगा. आतंकवाद विरोधी या नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल कर्मियों को डेढ़ करोड़ रुपये का कवर मिलेगा. सीनियर आईपीएस अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी,

बर्न्स, इंपोर्टेड दवाओं की लागत, एयर एम्बुलेंस कवर, और कोमा के बाद मृत्यु (48 घंटे बाद) के लिए 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त कवर प्रदान किया जाएगा. इस वर्ष पहली बार 20 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी शामिल किया गया है, जो आत्महत्या को भी कवर करेगा (बशर्ते 12 महीने से अधिक की सेवा हो). वहीं बैंकिंग सेवाएं में शून्य बैलेंस खाता, मुफ्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड, लॉकर शुल्क पर 50% की छूट, और कम से कम ब्याज दर पर लोन सुविधाएं शामिल हैं. कर्मियों को पर्सनल लोन, वेतन ओवरड्राफ्ट (3 लाख रुपये तक), और डीमैट खाते की वार्षिक रखरखाव शुल्क की पूरी छूट भी मिलेगी.

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को यह लाभ मिलेंगे

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए 75 लाख रुपये का बीमा कवर होगा, जिसमें स्थायी पूर्ण और आंशिक विकलांगता के लिए भी 75 लाख रुपये तक का कवर शामिल है. वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए शून्य बैलेंस खाते की सुविधा, मुफ्त डेबिट और क्रेडिट कार्ड, और पर्सनल लोन की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इसके अलावा, सेवानिवृत्त कर्मियों को लॉकर शुल्क पर 50% की छूट मिलेगी. इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए 27.5 लाख का कवर और बेटियों की शादी के लिए भी 27.5 लाख तक का कवर मिलेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *