पुलिस दबिश के कारण अपहृत बच्चे को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भागे अपहर्ता

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बरई पट्टी गांव से एक बच्चे का अपहरण कर भागे अपहरणकर्ता के पीछे पुलिस हाथ धोकर पर गई. जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से उन दोनों का फोटो निकालकर वायरल किए जाने के साथ ही उन पर ₹25000 का इनाम रखा गया. जिसके बाद अपहर्ता पुलिस दबिश को देखते हुए अपहृत बच्चे को दूसरे दिन रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए. जिसके बाद मामला खुला और पुलिस ने रेलवे स्टेशन से बच्चे को बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया री है.

बताते चलें कि बीते दिन जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बरई पट्टी गांव निवासी बबलू सिंह के एक वर्षीय पुत्र का दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था. जिसके बाद गोपालगंज पुलिस ने एक साल के बच्चे के अपहरण मामले में बाइक सवार दो अपहर्ताओ का फोटो सीसीटीवी से निकाल कर जारी किया था. वहीं सूचना देने वालो को भी 25000 रुपए का इनाम घोषित किया था. इस बात की जानकारी देते हुए गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र से एक वर्षीय बच्चे का बाइक सवार अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था.

उस मामले में सीसीटीवी फुटेज से उनका फोटो निकालकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के साथ ही उनकी सूचना देने वाले के को ₹25000 इनाम देने की घोषणा की गई थी. जिसके बाद अपहर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही थी. सके बाद पुलिस दबिश के कारण अपहर्ता अपहृत बच्चे को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गये और बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं अपहर्ताओं की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी रखी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *