दोस्तों के साथ गंडकी नदी में गया था नहाने ; एक किशोर की डूबकर हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेढ़ा गांव में स्नान के दौरान नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी रामजी सिंह के दस वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई. बताया जाता है कि प्रिंस अपने कुछ साथियों के साथ गण्डकी नदी में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण डूबकर उसकी मौत हो गई. बच्चों द्वारा हो हल्ला करने पर ग्रामीण जुट गए और नदी में काफी खोजबीन के बाद प्रिंस को बाहर निकल गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. अपने छोटे संतान की मौत से परिजन काफी सदमे में है.

पिता रामजी सिंह, माता, भाई-बहन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो रहा था. वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया अमित कुमार ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया और इस दुःख के घड़ी में हमेशा साथ रहने की बात कही. वहीं इस घटना की सूचना थाना व सीओ को दिया गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस मामले में सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर राजस्व कर्मी को भेजा गया, रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *