मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा : ऑटोमेटिक पिस्टल, कट्टा, बंदूक व 256 जिंदा कारतूस बरामद

0 minutes, 2 seconds Read

GAYA / SARAN / GOPALGANJ DESK – बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई की है. गया, सारण और गोपालगंज से कुख्यात इनामी हथियार तस्कर समेत 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ऑटोमेटिक पिस्टल, देसी कट्टा, बंदूक, 256 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है. एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि गोपालगंज के कुख्यात अपराधी संजय सिंह उर्फ बंटी सिंह को जमुई से गिरफ्तार किया है. जिस पर 50 हजार रुपए का इनाम था. गोपालगंज जिला के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, अपहरण, डकैती और आर्म्स एक्ट के 15 मामले दर्ज हैं. पुलिस कस्टडी से एक बार भाग भी चुका है.

इसके अलावा सारण मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मो खालिद, सुजित कुमार मिश्रा और बहादुर बहेलिया की गिरफ्तार हुई है. तीनों अपराधियों के पास से 2 देसी कट्टा, 2 पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, मैगजीन, 3 मोबाइल और एक किलिंग रॉड बरामद हुआ है. सभी कुख्यात अपराधी मुन्ना मियां गिरोह के सदस्य हैं. ये गैंग सिवान और सारण में एक्टिव है. साथ ही गया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. STF ने हथियार तस्कर मो अरमान, मो गोल्डन और विपिन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. इनके पास हथियारों का जखीरा मिला है. ऑटोमेटिक पिस्टल, देसी कट्टा, देसी बंदूक, 256 जिंदा कारतूस समेत हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *