बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान में 7 वाहन जब्त, 4 प्राथमिकी दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार, 11 लाख रूपये का अर्थदंड अधिरोपित

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला में बालू के अवैध व्यापार एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सारण जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक छापामारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में अवैध बालू के परिवहन को लेकर 5 ट्रक एवं 2 ट्रैक्टर जब्त किये गये. वहीं 4 प्राथमिकियां भी अलग-अलग थानों में दर्ज की गई है. जिसमें अवतार नगर थाना में में 2, डोरीगंज थाना में एक तथा जनता बाजार थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वहीं इन वाहनों के विरुद्ध लगभग 11 लाख रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि अवैध बालू के परिवहन एवं शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में प्रतिदिन जहां बालू घाटों पर अभियान चलाया जा रहा है वही शयब के खिलाफ भी लगातार छापेमारी की जा रही है. इस अभियान के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *