अपराधियों ने घर घुसकर गोली मार की महिला की हत्या ; चार वर्ष पहले पति का भी हुआ था मर्डर

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – राजधानी पटना के इलाहीबाग में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए आराम से भाग निकले. घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाने को दी. सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना सहित पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दो मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से मामला को सुलझाने में जुट गई है. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के दो खोखे बरामद किए हैं. मामला संपत्ति विवाद को भी जोड़कर देखा जा रहा है. आसपास के लोगों ने बताया कि पटना के गोपालपुर थाना के इलाही बाग में मनोरमा देवी (60 वर्ष) अपने फ्लैट में अकेली रहती थी. पांच फ्लैट में किराएदार रहा करते थे. बताया जा रहा है कि मनोरमा देवी का एक बेटा संजय कुमार (35 वर्ष) अपनी मां के साथ नहीं रहता था. फुलवारी शरीफ में वह अपनी पुरानी प्रॉपर्टी में रहता था.

आसपास के लोगों ने बताया कि मनोरमा देवी के पति नन्नू राय की भी हत्या लगभग चार वर्ष पूर्व कर दी गई थी. जानकार बताते हैं कि संजय कुमार ने अपनी मां और पिता को घर से निकाल दिया था. जिसके कारण मां इलाही बाग में अलग रहा करती थी. चर्चा यह भी है कि अपनी प्रॉपर्टी को मां अपनी बेटी के नाम लिखना चाह रही थी, जिसे लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हुआ करता था. पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर पूरे गहराई से जांच कर रही है. हालांकि, इस मामले में मनोरमा देवी के पुत्र संजय से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वह मौजूद नहीं थे. पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *