वर्षों से फरार चल रहे नक्सली को पुलिस ने दबोचा ; कई कांडो में पुलिस को थी तलाश

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे नक्सली चंदेश्वर सहनी को आज दबोच लिया. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्ष में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मकेर थाना पुलिस द्वारा मकेर थाना कांड सं0-60/21 में वांछित तथा कई वर्षों से फरार चल रहे नक्सली जिले के मकर थाना क्षेत्र के वाढीचक दिहि गांव निवासी देवनंदन सहनी के पुत्र चंदेश्वर सहनी को मकेर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि उक्त नक्सली के विरुद्ध सारण जिला के विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, सी०एल०ए० एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधि में कांड दर्ज हैं.

गिरफ्तार अभियुक्त का अब तक का ज्ञात आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार नक्सली चंदेश्वर साहनी के खिलाफ जिले के मकेर थाना कांड सं0-43/09, मकेर थाना कांड सं0-38/10 एवं डेरनी थाना कांड सं0- 99/21 के तहत आपराधिक मामला दर्ज है. छापामारी टीम में रविरंजन कुमार, पु०अ०नि०-सह थानाध्यक्ष मकेर थाना, पु०अ०नि० अखिलेश कुमार, प्र०पु०अ०नि० रामनिवाश कुमार, मकेर थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *