पीकू वार्ड में भर्ती चार वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने की तोड़फोड़ ; मौके पर पहुंची पुलिस तो मामला हुआ शांत

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK- छपरा सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती चार वर्षीय बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों ने वार्ड में जमकर तोड़फोड़ व हो-हंगामा किया. घटना आज रात्रि की है. मृत बालक जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के ननफार गांव निवासी श्यामसुंदर का पुत्र शिवम कुमार बताया गया है. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे की तबीयत पिछले तीन दिनों से ज्यादा खराब थी. जिसके बाद डेरनी निजी क्लिनिक में इलाज के बाद चिकित्सक के द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां आज दिन में उनके द्वारा बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से उसे पीकू वार्ड में भर्ती किया गया था और रात होते होते उसकी मौत हो गई.

 

हालांकि परिजनों ने मौत के बाद कुछ देर के लिए पीआइसीयू विभाग में हो-हल्ला हंगामा करते हुए पीकू वार्ड के शीशे का दरवाजा तोड़ डाला. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को दी. तत्पश्चात पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. वहीं इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि बच्चे को लेकर शनिवार की शाम चार बजे परिजन आये.

जिसके बाद बच्चे की स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया जा रहा था. लेकिन परिजन के पास पर्याप्त पैसा नहीं होने के कारण वह पटना नहीं ले जाने की बात कह रहे थे. वहीं रात होते-होते बच्चे की मौत हो गयी. हालांकि परिजन का आरोप साफ-तौर पर इलाज में लापरवाही बरतने का है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराये जाने की बात कही. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इस मामले में एक आवेदन के बाद बच्चे के शव को उन्हें सौंप दिया.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *