सर्पदंश से अचेत व्यक्ति की मौत ; मेडिकल बोर्ड के द्वारा कराया गया पोस्टमार्टम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत सर्पदंश से हो गई. लेकिन परिवार वालों के शक-व-सुबहा के बाद छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के चन्ना सेंदुआरी गांव निवासी छोटेलाल राय का 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय बताया गया है. उसकी मौत घर के समीप ही हुई है. सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय लोगों एवं घरवालों के द्वारा जहरीले सांप के काटने से मौत का कारण बताया गया है.

वही परिवार वालों के द्वारा मौत के कारणों पर असमंजस की स्थिति बताई गई. जिसके बाद छपरा सदर अस्पताल में तीन चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठन किया गया. जिनके द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है. जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा की उसकी मौत सर्प दंश से हुई है या कुछ और है. वहीं मढौरा थाना के अनुसार प्रथम दृष्टया उसकी मौत का कारण सर्प दंश ही बताया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *