भिंडी के खेत में गला दबाकर हत्या ; मौसी के यहां रह रहा था सुदीश

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA / PATNA DESK – पटना के मनेर का रहने वाला सुदीश छपरा में अपनी मौसी के यहां रह रहा था. आज भिंडी के खेत में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है. इस घटना की सूचना जैसे ही उसके मौसा-मौसी और परिवार वालों को लगी, कोहराम मच गया. घटना सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत सबलपुर हस्ती टोला का है. जहां, मृतक की पहचान पटना जिले के मनेर थाना अंतर्गत हरदी छपरा बदन टोला निवासी मुन्ना राय के 18 वर्षीय पुत्र सुदीश कुमार राय उर्फ मोटका के रूप में की गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत सबलपुर हस्ती टोला में अपने दो मौसा जयप्रकाश राय और ओम प्रकाश राय के घर पर ही रहता था. आज दोपहर में उसका शव घर से 200 गज दूर भिंडी के खेत से बरामद किया गया है. उसके गले पर दबाने का काला निशान भी था. इस सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सोनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. वही इस घटना के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. हालांकि ऐसी चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. इस मामले में सोनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पटना के मंदिर निवासी सुदेश अपने मौसी के यहां सोनपुर में रहता था. उसका शव घर से कुछ दूरी पर भिंडी के खेत से बरामद किया गया है. प्रथम दृश्यया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विशेष जानकारी मिलेगी. हालांकि परिजन शव का दाह-संस्कार करने में लगे हुए हैं. जिसके कारण बयान दर्ज नहीं हो सका है. वैसे मामले की जांच पड़ताल कर हत्यारों की तलाश जारी है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *