पुलिस कस्टडी से महाराष्ट्र का आरोपी फरार ; पैरवी में पहुंचे ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – पटना जिले के खुसरूपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र पुलिस 30 जून को खुसरूपुर थाने पहुंची. जहां से महाराष्ट्र के कुरुंदवाड थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक, महराष्ट्र पुलिस ने कांड संख्या-287/2022 के तहत धारा 420, 417, 471, 468, 34 भादंवि के आरोपी बैकठपुर निवासी अमरकांत मिश्रा की गिरफ्तारी में मदद के लिए एक प्रतिवेदन दिया था.

प्रतिवेदन के आधार पर खुसरूपुर थाने के सहयोग से छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. जहां आरोपी को थाना सिरिस्ता में बैठाकर नाम पता का सत्यापन किया जा रहा था. तभी बैकठपुर से कुछ व्यक्ति पैरवी के लिए थाने पहुंचे. इन लोगों ने पुलिस कर्मियों को बातों में उलझा दिया और आरोपी को छोड़ने का दवाब बनाने लगे. इसी बीच मौका देख आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला. जब पुलिस को अहसास हुआ कि आरोपी फरार हो गया है तो पुलिस ने आरोपी का पीछा किया.

लेकिन वह बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर गायब हो गया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की, पर वह पकड़ में नहीं आया. उसके बाद पुलिस ने आरोपी की मदद करने पहुंचे सभी पैरवीकारों को थाने में बैठा लिया।बताया जा रहा है कि पैरवी में आए सभी लोग आरोपी के गांव बैकठपुर के निवासी हैं. आरोपी की मदद के लिए थाने पहुंचे लोगों में सौरव कुमार, करणजीत आनंद, निर्भय कुमार उर्फ सोनू, प्रवीण मिश्रा और चन्द कुमार मिश्रा उर्फ बिढ़नी बाबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामला में थाने में पदस्थापित परिक्ष्यमान पुअनि काव्या कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस हिरासत से भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *