मोबाइल में पिस्टल का फोटो दिखाकर खोजने थे ग्राहक ; पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को दो पिस्टल एवं पांच गोली के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर की जड़ी रात्रि गश्ती के दौरान दिघवारा थाना पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को दो पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि जिले के दिघवारा थाना पुलिस टीम ने रात्रि गश्ती, अपराध नियंत्रण तथा विशेष छापामारी के दृष्टिकोण से भ्रमगशील थी. उसी कम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नयागांव थाना के बभनगांवा गाय के निवासी आशिक कुमार हथियार की तस्करी करता है तथा दिघवारा थानान्तर्गत ही संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है.

प्राप्त गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघवारा थाना के आस-पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसका नाम पत्ता पूछने पर उसने अपना नाम आशिक कुमार बताया. तलाशी के कम में उसके पास से एक मोबाईल बरामद हुआ जिसमें अवैध हथियारों की फोटो थी. तब अग्रेतर पूछताछ एवं उसके निशानदेही के आधार पर हथियारों की खरीद फरोख्त में उसके अन्य सहयोगियों मोनू सिंह उर्फ हर्ष तथा रितेश सिंह को गिरफ्तार किया गया. वे दोनों भी उसी गांव के रहने वाले हैं.

उनके पास से पास से 02 देसी पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस, 03 मैगजीन 03 मोबाइल एवं 02 नोटसाईकिल जब्त किया गया है. इस संबंध में दिध्यारा थाना कांड संख्या-212/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. टीम में दिघवारा थाना प्रभारी पु०अ०नि० रविशंकर कुमार, पु०अ०नि० रविरंजन कुमार, प्र०पु०अ०नि० राजकुमार सिंह, प्र०पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, स०अ०नि० कुमारी सीमा एवं अन्य शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *