बेल पर जेल से बाहर निकले दो दबंग तो दो पक्षों में तन गईं बंदूकें ; मौके पर पहुंच गई पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बेल पर जेल से बाहर निकले दो दबंग तो दो गुटों में फिर बंदूकें तन गईं बंदूकें. हालांकि पुलिस बल के शीघ्र पहुंचने के कारण मामला शांत हो गया. मामला पटना जिले के जेठुली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पिछले वर्ष चार लोगों की हत्या केस में दो दबंग एक साथ जब जमानत पर जेल से बाहर आये तो उनके समर्थक जमा हो गए और फिर बंदूकें तान ली. वहीं पास में ही पीड़ित पक्ष के लोग भी जमा थे और उधर से भी बंदूकें निकल आईं. उस दौरान बहुत बड़ा कांड होने ही वाला था, लेकिन पुलिस की चौकसी ने इस कांड को टाल दिया.

पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ, दोनों एजेंसियों ने तत्काल सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया और एक बड़ी वारदात को होने से रोक दिया. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. बता दें कि पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना से सटे नदी थाना क्षेत्र के जेठुली से 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक ब्रेजा और फॉरचूनर के अलावा 7 रायफल, पिस्टल,181 कारतूस और 15 मोबाइल जब्त किया गया है.

घटना के विषय में जानकारी देते हुए एक ग्रामीण रौशन कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष इस इलाके में चार लोगों की हुई हत्या हुई थी. उसी के नामजद आरोपी बच्चा राय और उमेश राय जमानत पर बाहर निकले तो उनके समर्थन में करीब 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे थे. वहीं दूसरी ओर से पीड़ित पक्ष गौरव कुमार और ललन राय के समर्थन में भी करीब 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे थे और भिड़नेवाले ही थे.

तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत हुआ. इस मामले में ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ दोनों एजेंसियों ने तत्काल सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया और एक बड़ी वारदात को टाल दिया है. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *