मिनी ग’न फैक्ट्री का उद्भेदन ; चार देसी क’ट्टा के साथ अनेक अर्द्धनिर्मित ह’थियार और ह’थियार बनाने के उपकरण बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धमंडी मोड़ के समीप बगीचा से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. साथ ही तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मौके से हथियार बनाने का समान, चार देसी कट्टा और एक बाइक बरामद की है. पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बदमाशों की पहचान बरौली थाना के पिपरहिया गांव निवासी स्वर्गीय नसरुल्लाह के बेटे हैदर अली, सीवान के जामो थाना के विशुनपुरा गांव निवासी

स्वर्गीय रामनारायण शर्मा के बेटा कमल शर्मा तरवारा थाना के हरिहर पुर गांव निवासी स्वर्गीय रामनारायण शर्मा का बेटा विजय कुमार शर्मा के रूप में हुई है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा ऑर्गेनाइज क्राइम संगठित अपराध पर बहुत बड़ी कार्रवाई करते हुए मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धमंडी मोड़ के पास बगीचा से मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया. चार देसी कट्टा और अवैध हथियार बनाने वाले कई सारे सामान बरामद किया गया है.

कट्टा के बट में लगने वाला लोहे का मुठिया, लोहे का हथौड़ा, हेक्सा ब्लेड, लोहे का रेती, छेनी, पेचकस बरामद किया गया है. पूछताछ की गई कि हथियार बनाने के बाद ये कहां सप्लाई कर रहे रहे थे और रॉ मटेरियल कहां से ला रहे थे. इसके बैकवर्ड फारवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए सदर एसडीपीओ 2 अभय रंजन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर और भी जो लोग शामिल हैं, उसकी जांच की जा रही है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *