पत्नी के निधन के बाद पति आया सदमे में ; अगले दिन उसकी भी निकल गई अ’र्थी

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी प्रखण्ड अंतर्गत नवलपुर गांव में पत्नी की मौत का सदमा पति बर्दाश्त नही कर सका और सदमे में आ गया. जिसके बाद अगले ही दिन उसका हार्ट अटैक हो गया. जिसकी वजह से उसका भी निधन हो गया. जिसके बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे नवलपुर गांव निवासी व बिहार पुलिस में सीआईडी के इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त गणेश प्रसाद यादव की पत्नी 80 वर्षीय कांति देवी का हृदय गति रुकने की वजह से निधन हो गया.

जिसके बाद परिवार में मातम फैल गया. वहीं गुरुवार की सुबह नवलपुर से उनकी शव यात्रा निकाली गई. जिसमें गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए. परिजनों ने बताया कि मांझी श्मशान घाट पर पत्नी के शव का दाह संस्कार में मुखाग्नि देने के बाद वापस घर पहुंचे. मृतका के पति वृद्ध गणेश प्रसाद यादव का गम से बुरा हाल था. पत्नी के निधन से वे टूट चुके थे. लोगों ने बताया कि वे अपनी पत्नी से बेहद प्रेम करते थे. चंद घण्टों बाद हीं उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. आनन- फानन में पहले से शोकाकुल परिजन उन्हें लेकर पहले मांझी सीएचसी पहुंचे,

जहां से चिकित्सक की सलाह पर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया और गुरुवार की रात लगभग साढ़े दस बजे छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिवार में फिर चीख-पुकार मच गई. अगले दिन शुक्रवार की सुबह उनके पैतृक गांव नवलपुर से गणेश प्रसाद यादव की भी शवयात्रा निकाली गई. जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. ग्रामीण मृतक दम्पत्ति द्वारा शादी के दिन साथ जीने और साथ- साथ मरने के एक-दूसरे को दिए गए वचन को चरितार्थ करने की चर्चा कर रहे थे. मांझी श्मशान घाट पर पिता को मुखाग्नि उनके पुत्र शम्भू प्रसाद यादव ने दी.

परिजनों ने बताया कि वे वर्ष 1997 में बिहार पुलिस के सीआईडी इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे. समाजसेवा व आध्यात्मिक गतिविधियों में विशेष रुचि रखने के कारण गांव व आसपास के लोग भी उन्हें काफी सम्मान देते थे. उनके परिवार में एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं. जिनकी वर्षों पूर्व शादी हो चुकी हैं. मृतक के इकलौते पुत्र शम्भू प्रसाद यादव को दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं जिनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *