सारण लोकसभा चुनाव को ले जिला पुलिस बल के द्वारा शहर में किया गया फ्लैग मार्च

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी डॉ गौरव मंगला के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी व आरपीएफ के अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च नगर थाना क्षेत्र के खनुआ, कटहरी बाग, रूपगंज, दहियावां, गांधी चौक, भिखारी चौक समेत विभिन्न इलाकों से होकर पुनः नगर थाना पहुंचा. विदित होगी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस लगातार विभिन्न संवेदनशील इलाकों में निगरानी कर रही है. वहीं शाम पांच बजे के बाद शहर के सुनसान इलाकों में भी गश्ती बढ़ा दी गयी है.

खासकर बस स्टैंड रेलवे स्टेशन तथा विभिन्न यात्री पड़ावों पर भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. 112 डायल पुलिस को भी विशेष निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शाम के समय शहर के रिहायशी बाजारों में भी पेट्रोलिंग करायी जा रही है. वहीं चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. खासकर शहर के थाना चौक, डाक बंगला रोड, दरोगा राय चौक, योगिनियां कोठी रोड आदि में लगातार वाहन जांच अभियान चल रहा है.

बुधवार को भी थाना चौक पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की संघनन तलाशी की गई थी. वहीं चुनाव से पूर्व सुरक्षा में कोई चूक न हो जिसको लेकर अतिरिक्त फोर्स की भी प्रतिनुक्ति कर दी गई है. इस दौरान आरपीएफ के इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार, नगर थाना के यशवंत कुमार सिंह,अनिल कुमार शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *