मा’रपीट कर महिला का तो’ड़ दिया था पैर ; उपचार के दौरान हुई मौ’त ; परिवार वालों ने कहा अभी भी मिल रही धमकी

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुपुर बलहा गांव में बीते दिन मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में आक्रोश भर गया. क्योंकि उनके परिवार के साथ मारपीट और धारदार हथियार से मारकर जख्मी करने वाले लोग अभी भी घर पर आराम से सो रहे हैं. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

मृत महिला जिले के गड़खा थाना अंतर्गत रघुपुर बलहा गांव निवासी स्वर्गीय अशर्फी राय की पत्नी दौलतिया देवी बताई गई है इस घटना के संबंध में अमृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि बीते 21 मार्च को गांव के कुछ दबंग लोगों के द्वारा उनके घर पर चढ़कर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से मारपीट की गई थी. उस समय परिवार के कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे और दौलतिया देवी के जांघ की हड्डी टूट गई थी. उपचार के दौरान उनके बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया था.

उपचार के दौरान आज दौलतिया देवी की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हुई है. वही उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लेकिन परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस वाले अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं. जबकि वह लोग घर पर आराम से सो रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें धमकी भी मिल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *