तेज रफ्तार का के क’हर ने नि’गल ली अधेड़ की जिंदगी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले में तेज रफ्तार का कर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन दो-तीन लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं. ताजा मामला जिले के मशरक थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद मृतक की पहचान जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सेमराहा गांव निवासी रामचंद्र साह के 38 वर्षीय पुत्र नंदू कुमार साह के रूप में की गई. पहचान के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रोना-पीटना लग गया.

वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि बीती रात्रि वह घर लौट रहे थे, उसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद उन्हें मशरक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है. वहीं इस मामले में पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *