सड़क दु’र्घटना के बाद पूरी रात पड़ा रहा अ’चेत ; पटना ले जाने के दौरान भूसा विक्रेता की हुई मौ’त

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर जाफर पंचायत के धोबाही नहर के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से पूरी रात अचेत पड़े रहे व्यक्ति की मौत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान अमनौर हरनारायण पंचायत स्थित नोनिया टोली डीह गांव निवासी स्व झखर महतो के 52 वर्षीय पुत्र गौतम महतो के रूप में की गई. वह भूसा का कारोबार करता था. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह परसुरामपुर दियारा सुबह से भूसा खरीदने गए हुए था. रात तक घर नही लौटा तो वे लोग सोंचे कि वह झारकटानी गांव स्थित अपने ससुराल चला गया है.

तभी आज सुबह फोन आया कि आपके घर कोई सदस्य केवड़ा में गिरे पड़े है. तब आनन-फानन में वह लोग वहां पंहुचे तो देखा कि केवड़ा के अंदर गाड़ी लिए गिरे पड़े है. रात भर इसी तरह अचेत पड़े हुए थे. लोगो के सहयोग से उन्हें निकाला गया. उस समय हल्की सांस चल रही थी. तब परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपच्चार के बाद पटना रेफर कर दिया. लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में दीघा पुल के समीप उसकी मौत हो गई. वह छह भाई में सबसे बड़ा था. उसको दो लड़का तीन लड़की है. उनकी मृत्यु से परिजनों मे चित्कार मचा हुआ है. क्योंकि, वह घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *