सरयू नदी में स्नान करने गये युवक की डू’बने से मौ’त ; घड़ियाल के निगलने की आशंका से ग्रामीणों में भय व्याप्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया घाट स्थित सरयु नदी में स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. जिसके बाद शव नहीं मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने घड़ियाल द्वारा उसे निगले जाने की आशंका व्यक्त की गई है. क्योंकि, बीते दिन ग्रामीणों के द्वारा नदी में वहां घड़ियाल भी देखा गया था. मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के सुघर छपरा निवासी 35 वर्षीय परमा प्रसाद बताया गया है, जो कि बचपन से ही स्थानीय निवासी अपने बहनोई तपेश्वर प्रसाद के यहां रहकर मजदूरी करता था. उसका कपड़ा व चप्पल उक्त घाट पाया गया.

वहां नदी घाट पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि स्नान करने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. जिसके कारण देखते ही देखते नदी की धारा में विलीन हो गया. उस दौरान महिलाओं ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा करने का भी प्रयास किया पर उसे बचाने कोई नही पहुंचा. वहीं लोगों ने बताया कि पिछले दिनों उक्त घाट पर एक बड़ा सा घड़ियाल दिखाई दिया था. घड़ियाल द्वारा उसे पकड़कर निगल जाने की आशंका से भी लोग भयाक्रांत हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शव बरामद करने में सहयोग करने की मांग की है. समाचार प्रेषण तक युवक के शव को नदी से बरामद नहीं किया जा सका है. अब सबकी निगाहें सरकारी मदद और गोताखोरों पर टिकी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *