फ्राइडे हुआ बैड फ्राइडे सड़क हा’दसे में एक बच्ची समेत सात की गई जा’न

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के लिए आज का फ्राइडे बैड फ्राइडे रहा. यहां जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में सात मौतें हुई है. जिसमें 18 माह की एक मासूम बच्ची भी शामिल है.पहली घटना जिले के गड़खा थाना अंतर्गत फुलवरिया टोला के समीप घटी. जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 18 माह की एक बच्ची की मौत हो गई. मृत बच्ची जिले के गड़खा थाना अंतर्गत फुलवरिया टोला निवासी अजीत राय की पुत्री रुचिता कुमारी थी.

वहीं दूसरी घटना में छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत नैनी द्वारकाधीश मंदिर के समीप अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई. वहीं दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत छात्र की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दौलतगंज मोहल्ला निवासी मुन्ना कुमार के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह के रूप में की गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठियां गांव निवासी मनोज सिंह का पुत्र कुणाल सिंह बताया गया है.

जबकि तीसरी घटना में जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत पकवलिया गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के पकवालिया गांव निवासी वीरेंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार के रूप में की गई.

वहीं चौथी घटना में मनजीत अनंतर्गत मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बलिया के एक युवक की मौत हुई है मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के मनियार थाना क्षेत्र के देवरार मटियारी गांव निवासी श्याम लाल सहनी के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार सहनी के रूप में की गई.
पांचवीं घटना में अनियंत्रित पिकअप वैन पलटने से शादी समारोह में जा रहे एक वेटर की मौत हो गई.

वहीं पिकअप पर सवार दर्जन भर वेटर और रसोईया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत वेटर की पहचान सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव निवासी स्वर्गीय मुखलाल महतो के पुत्र अभिरंजन कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायलों में उसी के पड़ोसी दिल रंजन कुमार सहित अन्य शामिल हैं.

जबकि छठी घटना में दो सगे भाइयों की एक साथ दर्दनाक मौत हुई है. घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौंवा गांव के समीप की है, जहां, अनियंत्रित स्कार्पियो ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में लिया. जिसके कारण, जहां दो भाइयों की मौत छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई, वही उनके भतीजे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृत दोनों भाई सारण जिले के ईसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव निवासी स्व जगजीतन सिंह के 52 वर्षीय पुत्र योगेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई 48 वर्षीय हरेंद्र सिंह बताए गए हैं.

वहीं बाइक पर बैठे उनके भतीजे सूरज सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है, जहां उसकी भी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है. इस प्रकार फ्राइडे को अलग-अलग हादसों में एक साथ सात मौतें हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किए गए हैं. सभी मृत युवकों के शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर साल में कराये जाने के बाद संबंधित थाना द्वारा उनके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *