घर के बाहर बैठे युवक को अ’पराधियों ने मा’री गो’ली, सदर अस्पताल में भर्ती

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – बिहार के सिवान जिला अंतर्गत जीबी नगर थाने के गोहपुर गांव में घर के बाहर बैठे एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले. वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जख्मी युवक को उपचार के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी युवक का नाम सुधांशु कुमार मांझी है, जो कि जीबी नगर थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव निवासी विनोद कुमार मांझी का पुत्र है. घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था. तभी गांव के कुछ युवक आये और उसे गोली मार दी.

हालांकि जख्मी युवक ने घटना के कारणों के विषय में कुछ भी नहीं बताया. पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है. जख्मी युवक की हालत चिंताजनक होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से दो खोखा व एक कारतूस बरामद किया गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *