तेज रफ्तार का क’हर : सड़क हा’दसे में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौ’त ; एक युवक के श’व की नहीं हुई पहचान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. जहां मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पहली घटना सारण जिले के डेरनी थाना अंतर्गत खोजौता गांव के समीप की है, जहां अनियंत्रित कार ने एक महिला को रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. मुक्त महिला की पहचान जिले के डेरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजौता गांव निवासी स्वर्गीय प्रभु तिवारी की 85 वर्षीय पत्नी हीरा कुंवर के रूप में की गई है.

इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची डेरनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं दूसरी घटना में जिले के कोपा थाना अंतर्गत बसडीला गांव के समीप अनियंत्रित वाहन ने एक युवक को रौंद दिया जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. समाचार प्रेषण तक मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीला गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. वहीं पुलिस शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास में लगी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *