घर में फं’दे से लटकता मिला छात्रा का श’व ; बिहार पुलिस में जाने की कर रही थी तैयारी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बतोरा गांव में एक छात्रा का शव उसके घर के कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता हुआ पाया गया. इस घटना की जानकारी परिवार वालों को तभी जब लोग गेहूं की कटनी के बाद वापस घर लौटे तो देखाकि घर के कमरे में वह पंखे के सहारे दुपट्टे से लड़की हुई है मृत्यु छात्र की पहचान जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बतौरा गांव निवासी मोहम्मद मुलाजिम मियां की 19 वर्षीय पुत्री मुस्कान खातून के रूप में की गई है,

जो कि ग्रेजुएशन की छात्रा थी और बिहार पुलिस की तैयारी करती थी. उसे मृत प्रकार परिवार वालों के द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पानापुर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

वही मृत छात्रा के पिता और भाई का कहना है कि वह बिहार पुलिस की तैयारी करती थी, जिसका एडमिट कार्ड उसको नहीं आया था. जिसके कारण वह नर्वस थी. उन लोगों ने ऐसी आशंका जताई है कि उस वजह से उसके द्वारा ऐसा कदम उठाया गया होगा. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *