बाजार से घर लौट रही युवती को घर के समीप ही बदमाशों ने मा:री गो’ली ; मौ’त के बाद मा’तम

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – राजधानी पटना के मसौढ़ी से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है. जहां आज रविवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने बाजार से घर आ रही युवती को घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी. मामला मसौढी थाना क्षेत्र के रहमतगंज मुहल्ले का है. जहां घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गोली लगने के बाद युवती की मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर लोगों की जुट गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

वहीं युवती की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन फानन में परिजन व स्थानीय लोगों के द्वारा उसे अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को रो-रोकर हाल बैहाल है. इससे रहमतगंज मुहल्ले में दहशत का माहौल है. परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी. वह बाजार कर घर के पास पहुंच गई थी. जहां बदमाशो ने घर के पास पहुंचकर गोली मार दी.

गोलीबारी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि बदमाशों ने युवती को क्यो गोली मारी इसका कारण पता नहीं चल पाया है. पूरे मामले में मसौढ़ी के एसडीपीओ नव वैभव ने कहा है कि युवती की गोली मार का हत्या की गई है. मौके पर पुलिस पहुंची है.पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमार कर रही है. पुलिस मृतक के परिजन से भी हत्या के कारणों का पता लगा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *