बात-बात में युवक के सीने पर कर दिया चा’कू से वा’र ; गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले की जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित मंगोलापुर गांव में आज रात्रि हुई चाकू बाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे छपरा सदर अस्पताल से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. चाकू बाजी में गंभीर रूप से जख्मी युवक जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव निवासी किशुन नट का 28 वर्षीय पुत्र राजेंद्र नट बताया गया है. गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे जलालपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, छपरा सदर स्थान में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मेराज आलम के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

 

इस घटना के संबंध में चाकू बाजी में जख्मी युवक के भाई ने बताया कि आज मंगोलापुर गांव में विवाद हो रहा था. उसी बीच कुछ लोगों ने आकर उसके भाई के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और उसके सीने पर और कंधे पर चाकू से वार करने के बाद भाग निकले. जिसके बाद वह लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. फिलहाल चाकू बाजी में जख्मी युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में जांच जारी था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *