अ’वैध ह’थियार के साथ एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; भेजा गया जेल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस आगामी चुनाव के मद्देनजर जिले में व्यापक अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत एक युवक को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि जिला के जनताबाज़ार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के तेलछा डोमवा मोड़ से 01 व्यक्ति को 01 अवैध हथियार के साथ पकड़ा. जिसके पास से 01 देसी कट्टा, एवं 01 जिन्दा कारतूस को जब्त किया गया.

इस संबंध में जनताबाज़ार थान कांड संख्या- 49/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा जारी है. गिरफ्तार अभियुक्त जनता बाज़ार थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी दिनय राय बताया गया है. जिसके पास से 01 देसी कट्टा, एवं 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है. बता दें कि उसके खिलाफ जनता बाजार थाना में भी आपराधिक मामले दर्ज है. छापामारी टीम में जनता बाजार थाना के पु०अ०नि० अरविन्द कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *