बिहार में अ’पराधियों में नहीं है कानून का खौ’फ ; भोजपुर में शिक्षक सह पूर्व मुखिया को मारी गो’ली

0 minutes, 1 second Read

BHOJPUR DESK – भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान के समीप आज संध्या हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मार दी है. उस दौरान तीन राउंड गोली चलाई गई है. जख्मी पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली कमर में दाहिने बगल के पिछले हिस्से पर लगी है, जो आरपार होते हुए दाहिने पैर के जांघ में जाकर फंस गई है. गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद परिजन ने उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ व्यक्ति शाहपुर थाना क्षेत्र बिलौटी गांव निवासी स्व मुखी राम के 49 वर्षीय व पूर्व मुखिया सह शिक्षक अशोक कुमार है. वह शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया है एवं वर्तमान में शाहपुर प्रखंड के हरिहरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष रजनीकांत पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे घटना की जानकारी ली. इसके पश्चात शाहपुर थाना अध्यक्ष रजनीकांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने हथियार एवं कारतूस भी बरामद किया है. इधर अशोक कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शनिवार की शाम अपने विद्यालय से छुट्टी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में वह सरैया गांव के मठिया स्थित पान दुकान पर बाइक रोककर पान की गुमटी पर पान खा रहे थे तभी एक युवक दौड़कर आया और उन्हें गोली मार दी. जिसके बाद वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा तथा करीब तीन राउंड फायरिंग भी की. इसके बाद वह वहां से भाग निकला।गोली लगने के कारण वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है.

वहीं दूसरी और जख्मी पूर्व मुखिया सह शिक्षक अशोक कुमार ने सरैया गांव निवासी स्व श्री यादव के पुत्र मुनमुन यादव पर गोली मारने एवं करीब तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व सरस्वती पूजा के दौरान हुए विवाद को लेकर उक्त आरोपी ने पूर्व मुखिया सह शिक्षक को गोली मारी है. बताया जाता है कि पूर्व मुखिया अशोक कुमार वर्ष 2006 में बिलौटी पंचायत से चुनाव जीते थे और 2006 से 2011 तक बिलौटी पंचायत के मुखिया थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *