शादी से पहले जीजा के साथ फु’र्र हुई साली ; प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 0 seconds Read

MUZAFFARPUR DESK –  मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोलुआ पैगंबरपुर मोहल्ला में शादी से पहले जीजा के संग साली के फरार होने का मामला सामने आया है. इस मामले में उसके परिवार वालों के द्वारा नामजद प्रार्थना की दर्ज कराई गई है. उस युवती की शादी एक सप्ताह के बाद होने वाली थी. शादी से ठीक एक सप्ताह पहले ही प्रेम प्रसंग में युवती अपने ही जीजा के साथ घर से भाग निकली.

मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

युवती की मां ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दिए आवेदन के अनुसार उसने पुलिस को बताया है कि उसका दामाद दूसरी बार उसकी बेटी को लेकर भाग निकला है. अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि जीजा और साली पहले भी घर से भाग चुके थे. बाद में सामाजिक स्तर पर पंचायती होने पर लड़की ने अपनी सहमती दी और परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी.

जब एक सप्ताह के बाद शादी होनी थी तो कपड़ा खरीदने के बहाने लड़की बाजार के लिए निकली और अपने जीजा के साथ फरार हो गई. अहियापुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *