बिहार के राज्यपाल ने किया बुद्धा हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK – बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने गया में बुद्धा हॉस्पिटल एवम रिसर्च इंस्टिट्यूट का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया. गया जिले के द्वर्वे गया रफीगंज रोड़ स्थित एफसीआई गोदाम के समीप बुद्धा हॉस्पिटल एवम रिसर्च इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया गया है. ज्ञातव्य है कि यह इंस्टीट्यूट गया के प्रतिष्ठित शिक्षण समूह बीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की एक इकाई है. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा शिलापट्ट का अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर गायत्री परिवार के द्वारा मंगलाचरण का पाठ किया गया.

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, विशिष्ट अतिथि सूबेदार सिंह, क्षेत्र प्रमुख बिहार झारखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डॉ० सहजानंद प्रसाद सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन मेडिकल इंस्टिट्यूट, वैध शिवादित्य ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव आयुर्वेदिक परिषद, जीवन कुमार एमएलसी शामिल हुए. इस मौके पर राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में इस हॉस्पिटल को गया एवम आस पास के क्षेत्रों के लिए एक वरदान बताते हुए कहा कि चिकित्सा जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है. क्षेत्र में इस आधुनिक यंत्रों से युक्त हॉस्पिटल के खुलने से विभिन्न प्रकार के रोगियों को परिशनियों से राहत मिलेगी.

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को यह सुझाव भी दिया कि अस्पताल दूर दराज गावों में जाकर कैम्प लगाए और स्वास्थ्य परीक्षण करे. जिससे दुर्बल आय वर्ग के लोग, वरिष्ठ नागरिक जो अस्पताल भवन तक पहुंच पाने में अक्षम हैं वे भी लाभान्वित हो सकें. अस्पताल के प्रबंधक निर्देशक ई अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि कि आज बहुत हर्ष की बात है कि बुद्धा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का उद्घाटन माननीय राज्यपाल महोदय जी द्वारा किया गया है. इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर विशिष्ट अतिथि सूबेदार सिंह क्षेत्र प्रमुख

बिहार झारखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, डॉ० सहजानंद प्रसाद सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन मेडिकल इंस्टिट्यूट, वैध शिवादित्य ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव आयुर्वेदिक परिषद, जीवन कुमार एमएलसी सहित गया शहर के गया शहर के गणमान्य लोग बुद्धिजीवी प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित हुए हैं. बुद्धा हॉस्पिटल 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार है. इसमें सभी लोगों का बेहतर इलाज होगा. हमारी प्राथमिकता होगी कि बेहतर से बेहतर इलाज मरीज को दें. हमारे पास भारत के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं और उनके नेतृत्व में सभी बीमारियों का सफल इलाज कराया जाएगा.

अस्पताल में सुविधाओं की चर्चा करते हुए प्रबंधक अवधेश कुमार ने बताया की अस्पताल में स्त्री एवम प्रसूति रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, दंत रोग न्यूरोलॉजी, हृदय रोग जैसे समस्त गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू, एनआईसी के साथ अत्याधुनिक ओटी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी, एवम फार्मेसी की सुविधा सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जाएगी. अस्पताल अत्याधुनिक उपकरणों एवं ख्यातिलब्ध डॉक्टरों से पूरी तरह लैस है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *