रिलायंस ज्वेलर्स में ₹2 करोड़ का डाका ; शटर गिराए जाते समय एक-एक कर घुसे अपराधियों ने लू’ट की वारदात को दिया अंजाम

0 minutes, 1 second Read

SAMASTIPUR DESK – बिहार में समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स में बुधवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. रात करीब आठ से नौ बजे के बीच जब शटर गिराए जाने की तैयारी चल रही थी, एक-एक कर कई डकैत अंदर घुसे और हथियार के बल पर करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी लेकर हथियार लहराते हुए निकल गए. अपराधियों ने पहले से रेकी कर रखी थी और शटर गिराए जाने के समय के हिसाब से पहुंचे थे.

पूरी वारदात को शटर गिराकर अंजाम दिया गया और फिर अपराधी रिलायंस कर्मियों को हथियार के बल पर अंदर रहने की ताकीद करते हुए निकल गए. बिहार में एक तरफ सरकार निवेशकों को न्यौता दे रही है और दूसरी तरफ रिलायंस ज्वेल्स जैसे शोरूम में करीब दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटकर डकैत भाग निकले हैं. घटना की सूचना से पुलिस भी परेशान है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और फिंगर प्रिंट के साथ सीसीटीवी फुटेज जुटाया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *