सारण पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 13 अपराधियों को 4 देसी कट्टा एवं 6 जिंदा कारतूस व लूट का सामान के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 6 seconds Read

CHHAPRA DESH – सारण पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 13 अपराधियों को चार देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस तथा लूट का सामान के साथ गिरफ्तार किया है. जिले के भगवान बाजार थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से भगवान बाजार टी०ओ०पी० पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था. उसी कम में एक मोटरसाईकिल पर सवार 01 अपराधकर्मी एवं 02 विधि-विरूद्ध बालक को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पकड़ा गया. इस संबंध में भगवानबाजार थाना कांड संख्या-80/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए पकड़ाये दोनों विधि-विरूद्ध बालकों को किशोर न्याय परिषद, सारण एवं 01 प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्‌तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. गिरफ्तार अभियुक्त छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नवीगंज मोहल्ला निवासी छठी लाल महतो बताया गया है. जिसके पास से पुलिस ने देसी कट्टा-01, जिंदा कारतूस-01, चाकू-03, मोबाईल-02, मोटरसाईकिल-01 बरामद किया है.

वहीं अमनौर थानान्तर्गत डकैती की योजना बना रहे 06 अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि अमनौर थाना पुलिस टीम को गुप्त सुचना मिली कि अमनौर सुल्तान स्थित स्टेट बोरिंग के पास कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 6 अपराधियों को 02 देसी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा, 06 मोबाइल एवं 1150/- रु० के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछ-ताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अमनौर थाना काड संख्या-42/24 में लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी है. इस संबंध में अमनौर थाना कांड सं०- 43/24 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर हरनारायण गांव निवासी अभय कुमार, विक्की कुमार राय, पहाड़पुर गांव निवासी गोलू कुमार प्रसाद, मिथुन कुमार यादव, रोहित कुमार एवं सुजीत कुमार शामिल है.

वहीं नयागावं थानान्तर्गत डकैती की योजना बना रहे 02 अपराधियों को अवैध अग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है. नयागावं थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुछ अपराधी लूट-पाट एवं डकैती की उद्देश्य से शेखडुमरी स्थित मस्जिद के आस-पास स्कार्पिओ से घूम रहे हैं. उक्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र निवासी के सुगना मोड़ निवासी संजय नट एवं जीतेन्द्र नट शामिल हैं. जिनको पुलिस ने 01 देसी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 01 चाकू, 01 लोहा कटर मशीन एवं 01 स्कार्पिओ के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में नयागावं थाना कांड संख्या- 32/24 दर्ज किया गया है. इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा जारी है.

वहीं गड़खा थानान्तर्गत चोरी के कांड का उद्भेदन कर 03 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि गड़खा थानान्तर्गत कुचाव गांव निवासी विगन देवी के घर से कुचाव गांव निवासी सुजीत राय उर्फ सूचित राय, मीनापुर गांव निवासी पवन कुमार राय एवं प्रवीण कुमार राय के द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी. उस संबंध में गड़खा थाना कांड संख्या – 93/24 दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया. पुलिस दल द्वारा अनुसंधान के क्रम में 03 अपराधियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछ-ताछ के क्रम में उक्त अपराधियों द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी है. जिनके पास से जिउतिया 02, पायल 04 जोड़ा, चांदी का झुमका 02, सोना का लॉकेट 01, सोना का झुमका 02 एवं नकद राशि 2650/-रु बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *