भैया की साली से हुआ प्यार तो घरवाली लगी ख’टकने फिर द’बा दिया उसका ग’ला ; अब तलाश में पुलिस कर रही छा’पामारी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर गांव से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां भैया से साली से प्यार होने के बाद पति उसके प्यार में इस कदर पागल हुआ कि सोये अवस्था में अपनी पत्नी का गला दबा दिया और फरार हो गया. अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है. मृत महिला जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार राय की 35 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी बताई गई हैं. जो कि मढौरा थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव निवासी जमादार राय की पुत्री थी.

उसके द्वारा पति के प्रेम प्रसंग का विरोध किया गया तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मशरक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाने की के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. मृतका के परिजनों ने इस घटना के संबंध में बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव निवासी जमादार राय की बेटी गुड़िया देवी की शादी मशरक थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार राय के साथ 2015 में हुई थी.

जिसके बाद उसे तीन बच्चे हुए. उसी क्रम में शैलेश कुमार राय का पानापुर थाना क्षेत्र के चौसा गांव के युवती निधि से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ. फिर पत्नी से दूरी बनती गई. जिसकी जानकारी होने पर पत्नी ने पति को समझाने का प्रयास किया. लेकिन शैलेन्द्र सुधरने की बजाए प्रेमिका के चंगुल में फंसता चला गया. जब पत्नी गुड़िया देवी के द्वारा इस अवैध रिश्ते को लेकर पति से विरोध दर्ज कराया गया तब पति ने मारपीट शुरू कर दी. उसी दौरान पत्नी की गला दबा कर हत्या करने के बाद वह फरार हो गया.

मृतिका के मायके से पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन कर घर के लोगों ने बताया कि गुड़िया देवी की तबीयत खराब है जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि गुड़िया देवी का शव बिछावन पर पड़ा हुआ है. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. वहीं पीड़ित परिजन द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में शैलेंद्र एवम उसके प्रेमिका निधि कुमारी पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *