चो’री-छुपे चल रहा था जु’आ का अड्डा ; छापेमारी के दौरान ₹2.77 हजार नकद एवं बाइक व मोबाइल जब्त

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार गया है. मौके से लाखों रुपए के अलावा शराब की बोतल, ताश के पत्ते के अलावा मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है. फिलहाल हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. इस दौरान कुछ लोग पुलिस के आने की सूचना पाकर मौके से फरार हो गए जबकि आठ लोगों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है.नगर थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने छापेमारी की, जहां से पुलिस ने 2 लाख 77 हजार नगद, 8 मोबाइल फोन, 3 बाइक, ताश के 3 पैकेट और शराब से भरी बोतल बरामद कर जब्त किया गया गया। 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *