झोला छाप डॉक्टर निकला श’राब कारोबारी ; घर के तहखाना में छुपा कर रखा था भारी मात्रा में श’राब

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार के पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिला के भोपतपुर ओपी क्षेत्र से झोला छाप एक डॉक्टर को पुलिस ने शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार झोला छाप डॉक्टर के घर में छुपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप को भी पुलिस ने बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सदर डीएसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की. शराब को जब्त करने के साथ ही फर्जी चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

उसकी पहचान बझिया बाजार के रहने वाले अंजनी कुमार गिरी के रूप में हुई है. इस मामले में सदर डीएसपी ने बताया कि भोपतपुर ओपी क्षेत्र के बझिया बाजार के रहने वाले एक फर्जी चिकित्सक के द्वारा शराब का स्टॉक करने और बेचे जाने की जानकारी मिली थी. सूचना मिलने के बाद उनके नेतृत्व में भोपतपुर ओपी पुलिस की टीम बनाई गई. पुलिस ने अंजनी कुमार गिरि के घर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की. साथ ही उस फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार भी कर लिया है.

बिना मेडिकल डिग्री के करता था इलाज

वह बिना किसी मेडिकल डिग्री के लोगों का इलाज करता था और क्षेत्र में डॉक्टर साहब के नाम से जाना जाता था. फर्जी झोला छाप डॉक्टर अंजनी कुमार गिरी के घर से पुलिस ने 101 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है, जिसकी मात्रा लगभग लगभग 873 लीटर है और कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *