8 मार्च को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर छपरा में निकाली जाएगी भव्य शिव विवाह शोभायात्रा ; मनोकामना नाथ मंदिर से बैंड-बाजा और हाथी-घोड़े के साथ निकलेगी 51 झांकियां

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आगामी 8 मार्च को छपरा शहर के कटरा नेवाजी टोला स्थित मनोकामना नाथ मंदिर परिसर से भव्य शिव विवाह शोभा यात्रा निकाली जाएगी. जिसमें बैंड-बाजा और हाथी-घोड़े के साथ 51 झांकियां शामिल होंगी. शिव विवाह शोभा यात्रा के सफलतापूर्वक निकाले जाने को लेकर आज मनोकामना नाथ मंदिर परिसर में पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई. बैठक में आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य शिव विवाह शोभा यात्रा निकलने का निर्णय किया गया.

बता दें कि विगत 21 वर्षों से बाबा मनोकामना नाथ मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया जाता रहा है. शिव शोभायात्रा के सफल संचालन को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें संरक्षक मंडल में सर्वानंद सिंह अधिवक्ता, ज्ञानेश्वर प्रसाद जायसवाल, लाल बाबू स्वर्णकार, प्रो वैद्यनाथ मिश्र, परशुराम राय पूर्व मुखिया, केदारनाथ सिंह, विनोद कुमार सिंह, मदन मोहन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मुन्ना, कला संयोजक डॉ राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, संस्थापक अरुण पुरोहित कार्यकारिणी में रविंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह चुन्नु, संजय पुरोहित संजीव सिंह अरुण कुमार सिंह, गुड्डू, गिरधारी प्रसाद सोनी, श्रीराम सिंह, परशुराम सिंह, माधवेंद्र कुमार सिंह,

आलोक कुमार सिंह, रजनीकांत सिंह अधिवक्ता, वार्ड पार्षद संजीव कुमार भोदा, विनय कुमार सिंह, आनंद पुरोहित, क्रांति सिंह, प्रदीप कुमार को शामिल किया गया. मंदिर समिति के संस्थापक अरुण पुरोहित ने बताया इस बार कई नई झांकियां शोभायात्रा में दिखाई पड़ेंगी. भारत माता के साथ नव निर्मित अयोध्या जन्मभूमि मंदिर की झांकी प्रस्तुत की जाएगी. इस अवसर पर कृपानाथ सिंह, बच्चा सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नितेश दुबे, हरेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, बी डी सी पुजारी गोपाल मिश्र, अवधेश राय, राज किशोर सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थिति रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *