गोपालगंज में सबेया एयरपोर्ट चालू होने की बढ़ी उम्मीदे ; एयरपोर्ट के बाउंड्री की सांसद ने रखी नींव ; द्वितीय विश्वयुद्ध में बना गया था सबेया एयरपोर्ट

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला अंतर्गत हथुआ प्रखंड के सबेया हवाई अड्डा की चहारदीवारी के लिए जेडीयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया. वर्षों से उपेक्षित जिले के सबेया हवाई अड्डे की बाउंड्री के लिए शिलान्यास होने के साथ ही लोगों में उम्मीद जगी है कि जिले के लोगों के लिए जल्द ही हवाई अड्डा का सौगात मिल जाएगा. जेडीयू सांसद सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सुमन ने अपने मद से खाली पड़े एयरपोर्ट की जमीन की बाउंड्री के लिए पिलरिंग का काम करने के लिए वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत कर दी है.

बता दें कि 517 एकड़ में फैले इस हवाई अड्डा का निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1868 ई में किया गया था जो लंबे समय से उपेक्षित था. सांसद बनते ही डॉ आलोक कुमार सुमन ने इस मुद्दे को उठाया और उनके अथक प्रयास से सरकार ने उड़ान योजना के अंतर्गत शामिल करने की मंजूरी दी. सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की ओर से हवाई अड्डा को चालू करने के लिए सकारात्मक पहल की जा रही है. केंद्रीय रक्षा मंत्री की ओर से आश्वासन भी दिया गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘उड़ान योजना’ में इस एयरपोर्ट को शामिल किया गया है.

पिलरिंग के बाद बाउंड्री होगी, इसके बाद विमान कंपनियां एयरपोर्ट के लिए बोली लगाएगी. फिलहाल यह एयरपोर्ट का जमीन रक्षा मंत्रालय दानापुर के अधीन है. इसके अलावा उन्होंने राजद जेडीयू के बीच हुई दुरिया और भाजपा के साथ सरकार बनाने के मामले में कहा की देश के विकास और राज्य के विकास के लिए थोड़ी देर के लिए बहुत कुछ चीज को भूल जाना पड़ता है. अपने राज्य के विकास के लिए जब जरूरत पड़ता है जरूर महसूस होता है कि ऐसा करना जरूरी है तो गठबंधन बनता है बदलता भी है. उन्होंने कहा की हम लोग चाहेंगे की सत्ता कायम रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *